मथुरा

तंत्र विद्या के लिए की जा रही विषखापर, उल्लुओं के अंगों की तस्करी, 3 पकड़े

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा में वन विभाग और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) दिल्ली की संयुक्त टीम ने मथुरा में वन्यजीव अंगों की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए अंगों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कई लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना मिली थी कि राजस्थान से दो व्यक्ति अवैध वन्यजीव सामग्री बेचने मथुरा आ रहे हैं। जानकारी मिलते ही दो महिला वन रक्षकों सहित 14 सदस्यों की एक विशेष टीम गठित की गई। योजना के तहत वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) के एक कर्मचारी और वन विभाग के एक दरोगा ने खरीदार बनकर तस्करों से संपर्क किया। गोवर्धन क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास सौदा तय होते ही टीम ने तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके कब्जे से 50 हत्था-जोड़ी (विशखपरिया अंग) और 14 उल्लू के पंजे बरामद हुए, जिनकी तस्करी तांत्रिक क्रियाओं में उपयोग के चलते ऊँचे दामों पर की जाती है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान विकास पुत्र रामगोपाल निवासी हीरापुर सहावर कासगंज, संजय कुमार पुत्र अच्छेलाल तथा वीरेंद्र सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह, दोनों निवासी बलू नारखी, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ गोवर्धन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button