बरेली
तेज हुई ‘बरेली-मथुरा फोरलेन की तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित हो चुके बरेली-मथुरा मार्ग पर पैकज-4 में बरेली से बदायूं के बीच हाईवे चौड़ीकरण के लिए अखा गांव के पास कार्यदायी संस्था ने प्लांट स्थापित करा दिया है। निर्माण सामग्री और मशीनें आ चुकी हैं, अब निर्माण कार्य आरंभ कराने की तैयारी की जा रही है। मुआवजा वितरण कराकर हाईवे के दोनों तरफ जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है। साथ ही मार्ग में आ रहे पेड़ कटवाए जा रहे हैं।
बरेली-मथुरा हाईवे को दो साल पहले नेशनल हाईवे घोषित कर फोरलेन बनवाने की मंजूरी दी गई। इसके लिए राष्ट्रीय भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण, बदायूं शाखा स्थापित कराकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मथुरा से बरेली तक चार पैकेज में काम हो रहा है। कासगंज से बदायूं तक पैकज तीन और बदायूं से बरेली तक पैकेज-4 का निर्माण कराने की जिम्मेदारी एनएचएआइ बदायूं की टीम पर है। पैकेज-3 में तो निर्माण कार्य पहले से चल रहे हैं। सबसे आखिर में पैकेज फोर का काम शुरू कराया जा रहा है।
बरेली-मथुरा हाईवे को दो साल पहले नेशनल हाईवे घोषित कर फोरलेन बनवाने की मंजूरी दी गई। इसके लिए राष्ट्रीय भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण, बदायूं शाखा स्थापित कराकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मथुरा से बरेली तक चार पैकेज में काम हो रहा है। कासगंज से बदायूं तक पैकज तीन और बदायूं से बरेली तक पैकेज-4 का निर्माण कराने की जिम्मेदारी एनएचएआइ बदायूं की टीम पर है। पैकेज-3 में त निर्माण कार्य पहले से चल रहे हैं। सबसे आखिर में पैकेज फोर का काम शुरू कराया जा रहा है।
भमोरा से बाइपास तक पांच किमी का बाइपास बनवाने के लिए चयनित किसानों की जमीन पर कब्जा लेकर भूमि का समतलीकरण और मिट्टी का काम आरंभ कराया जा चुका है। पक्का निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने अखा गांव के पास प्लांट स्थापित करा दिया है। प्लांट तक वाहनों के आने-जाने के लिए रास्ता तैयार कराया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही मशीनों से पक्का निर्माण शुरू हो जाएगा। हाईवे चौड़ीकरण हो जाने से सड़क मार्ग से बरेली से मथुरा तक का सफर सुगम हो जाएगा।



