साहेबगंज

सेवा का अधिकार सप्ताह सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर

Right to Service Week: Golden opportunity to avail government services and schemes

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में 28 नवंबर तक चलने वाले सेवा का अधिकार सप्ताह के चौथे दिन विभिन्न पंचायतों और वार्डों में शिविरों का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।
शिविरों में उमड़ी भीड़ आज आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे और विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन किया। इनमें मुख्य रूप से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र,नया राशन कार्ड आवेदन,दाखिल-खारिज एवं भूमि संबंधी वादों से संबंधित आवेदन,भूमि धारण प्रमाण पत्र,भूमि की मापी से संबंधित आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं हेतु आवेदन और अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन शामिल थे।
परिसंपत्तियों का वितरण
शिविर के दौरान पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण, स्वीकृत लाभ, प्रमाण पत्र एवं योजनाओं से संबंधित दस्तावेज प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, लाभुक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए। साथ ही जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।
जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस सप्ताह भर चलने वाले शिविरों में पहुंचकर सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ अवश्य लें। यह एक सुनहरा अवसर है अपने कार्यों को आसानी से पूरा करने और योजनाओं का लाभ उठाने का।
शिविरों के आयोजन स्थल
आज आयोजित शिविरों के आयोजन स्थल निम्नलिखित थे:
– बरहेट प्रखंड: लबरी, कुसमा संथाली, कदमा पंचायत
– बोरियो प्रखंड: बड़ा तौफिर, अप्रोल पंचायत
– पतना प्रखंड: मोदीकोला, बड़ादग्घी पंचायत
– मंडरो प्रखंड: पिंडरा, बच्चा पंचायत
– बरहरवा प्रखंड: पलासबोना, रूपसपुर, मयूरकोला, बड़ा सोनाकर पंचायत
– राजमहल प्रखंड: मोकिमपुर, पङरिया, पूर्वी जामनगर, महासिंगपुर पंचायत
– तालझारी प्रखंड: बड़ा दुर्गापुर, तालझारी पंचायत
– उधवा प्रखंड: दक्षिण सरफराजगंज, कटहल बाड़ी, दक्षिण पलासगाछी, उत्तर पियारपुर पंचायत
– साहिबगंज प्रखंड: गंगा प्रसाद पश्चिम मध्य, मखमलपुर दक्षिण पंचायत
– साहिबगंज नगर परिषद: वार्ड संख्या 1,2,3,4,5,6 कौशल विकास केंद्र, साहिबगंज में।
– नगर पंचायत राजमहल: वार्ड संख्या 12,13,14 अंतर राज्य बस स्टैंड मटियाल, राजमहल में।
– नगर पंचायत बरहरवा: वार्ड संख्या 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10 विवेकानंद कीड़ागण, बरहरवा।
सखी मंडल की दीदियों के लिए बड़ी सौगात
जेएसएलपीएस द्वारा सखी मंडल की दीदियों के लिए एक बड़ी सौगात का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सखी मंडल की दीदियों को निम्नलिखित परिसंपत्तियों का वितरण किया गया
– सीसीएल चेक 30 लाख गंगा प्रसाद पश्चिम मध्य
– आईडी कार्ड सखी मंडल सदस्यों को दिया गया
इस अवसर पर सखी मंडल की दीदियों ने अपनी खुशी व्यक्त की और जेएसएलपीएस के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सखी मंडल की दीदियों के लिए एक बड़ा समर्थन है और उन्हें अपने कार्यों में और भी मजबूती प्रदान करेगा यह अभियान 28 नवंबर तक चलेगा सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button