गोड्डा

गोड्डा हटिया चौंक के पास हाट के दिन लगता है जाम का झाम

 नहीं हो पा रहा कोई समाधान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
– आम-खास को होती परेशानी
गोड्डा। गोड्डा हटिया चौंक के पास जाम के झाम से आम व खास परेशान हो रहे है। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग होने के कारण रोड काफी व्यस्त रहता है। दिनभर हजारों वाहनों का परिचालन होता है। इसी मुख्य मार्ग में मंगलवार एवं शनिवार के दिन गोड्डा का बड़ा हाट लगता है। हाट लगने से भीड़ बढ़ जाती है। इस वजह से गोड्डा हटिया चौंक के पास स्वत: स्फूर्त जाम हो जाता है। इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसा नहीं है कि प्रशासन की ओर से जाम के झाम को रोके जाने की दिशा में पहल नहीं होती है। समय-समय पर प्रशासन स्तर पर जाम का झंझट हटाने को लेकर अभियान चलाया जाता है। लेकिन पुन: जाम के झाम की स्थिति आम एवं खास लोगों को झेलनी पड़ती है। शहरवासियों का कहना है कि गोड्डा टाउन एरिया के विभिन्न चौक चौराहे में सभी लोगों को जाम के झाम से बचाने के लिए उपायुक्त स्तर से कोई महत्वपूर्ण बैठक कर टीमवर्क करने की जरूरत है। तब ही इस जाम के झाम की समस्या से सभी लोगों को निजात मिल पाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button