बेतुल

बैतूल संविधान की उद्देशिका का किया वाचन

डॉ अंबेडकर चौक पर संविधान दिवस समारोह संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। डॉ.बाबा साहब अंबेडकर चौक में भारतीय बौद्ध महासभा एवं फुले शाहू अंबेडकर वरिष्ठ नागरिक संगठन के तत्वावधान में बुधवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोमानंद पूज्य भंते जी नई दिल्ली,  उत्तम प्रधान महामंत्री भारतीय बौद्ध महासभा मप्र, देवेश्वरी मरकाम सामाजिक चिंतक बैतूल एवं दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया जिला शाखा बैतूल के जिलाध्यक्ष नामदेव नागले प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा डॉ.बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस मौके पर प्रमुख वक्ता के रूप में भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश महामंत्री एवं समता सैनिक दल के लेफ्टिनेंट कर्नल उत्तम प्रधान ने कहा कि हम सभी लोगों को बाबा साहब द्वारा बनाई गई संस्था भारतीय बौद्ध महासभा के माध्यम से जन जागरण का अभियान चलाना होगा और समता सैनिक दल का निर्माण करना होगा। आमला विधायक योगेश पंडाग्रे ने उपस्थित होकर बाबा साहब अम्बेडकर के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन वंदन किया। देवेश्वरी मरकाम ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की वजह से सभी वंचित व उपेक्षित वर्ग के लोगों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर भंते जी सोमानंद द्वारा धम्म की रक्षा करने का आव्हान किया। तथा उपस्थित लोगों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया गया। भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश सचिव शंकरराव शेषकर, जिला बैतूल के अध्यक्ष अधिवक्ता नामदेव नागले, जिला उपाध्यक्ष  प्रकाश उबनारे, जिला महासचिव सहदेव पाटिल, सेवानिवृत्त तहसीलदार एन गजभिए ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के लेखापाल एमएल पाटिल द्वारा व आभार फुले,शाहु आंबेडकर वरीष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष एएल चौकीकर द्वारा व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के जिला कोषाध्यक्ष तुलाराम चौकीकर, उपाध्यक्ष नालंदा शेषकर, डॉ.मनोहर खातरकर,कचर्या मानकर,एमपी मासतकर, अंतुलाल मर्सकोले, जगन घानेकर, संगीता उबनारे, सुशिला सुर्यवंशी, संगीता खातरकर, पुष्पा पटेल सहित भारतीय बौद्ध महासभा एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन सहित अनेक सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button