सिंगरौली

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भास्कर मिश्रा को बनाया प्रदेश प्रवक्ता, सिंगरौली में उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिंगरौली जिले को बड़ी राजनीतिक उपलब्धि देते हुए जिले के युवा नेता भास्कर मिश्रा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 25 नवंबर 2025 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन प्रभारी एवं महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी आदेश के साथ प्रभावी हुई। जारी पत्र के अनुसार मिश्रा अब मीडिया विभाग के अंतर्गत अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करेंगे और विभागीय अध्यक्ष मुकेश नायक के मार्गदर्शन में पार्टी की नीतियों एवं विचारों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेंगे।
नियुक्ति के बाद भास्कर मिश्रा ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यह दायित्व सौंपकर नेतृत्व ने उनके
राजनीतिक संघर्ष और संगठनात्मक कार्यों में विश्वास जताया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग श्रृंगार, प्रभारी रणविजय सिंह तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। मिश्रा ने विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जमीनी स्तर पर किए गए संघर्ष और कार्यों को पहचानते हुए उन्हें प्रदेश स्तर का अवसर प्रदान किया है। उनका कहना है कि वे जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।
भास्कर मिश्रा की यह नियुक्ति सिंगरौली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का विषय बनी है। पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है और यह माना जा रहा है कि इस पद से जिले का प्रतिनिधित्व प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button