पाकुड़

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में मुखिया नसीमा बीबी ने की जनभागीदारी

Mukhiya Naseema Bibi participated in the camp organized under the Right to Service Week.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायत मानिकापाड़ा, इलामी, नवादा, संग्रामपुर, नरोत्तमपुर व पंचायत मनिरामपुर में लगे शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवा वर्ग से लेकर वयस्क लाभुकों का भागीदारी देखा गया। शिविर में लोग जाति, निवास, आय, जन्म – मृत्यु, पेंशन, राशन कार्ड अन्य को लेकर आवेदन जमा दिये। जिसमें से कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देते हुए भी देखा गया। वही प्रखण्ड विकास अधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू  ने पंचायत मुखियाओं के साथ लाभुकों को संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र दिया। कार्यक्रम में मुखिया समेत बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू के द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए भी देखा गया। वही इस दौरान सुरक्षा बलों को मुस्तैदी से ड्यूटी करते हुए भी देखा गया।  वही पंचायत मानिकापाड़ा मुखिया नसीमा बीबी को ग्रामीणों का सहयोग करते हुए जरुरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सह-मोहर लगाते हुए देखा गया। इस दौरान सुरक्षा बलों को मुस्तैदी से ड्यूटी करते हुए देखा गया। शिविर में इब्ने सऊदव पंचायत सचिव एक्रामूल अंसारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button