गोड्डा
घर में घुसा स्कॉर्पियो बाल बाल बचे वृद्ध लाखों का नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय। बीती रात जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक स्कॉर्पियो चालक ने एक झोपड़ी‑नुमा घर में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। वाहन तेज गति से चल रहा था, नियंत्रण खोने पर मेदनी चक गांव मोड़ के पास सीधे घर की दीवार से टकरा गया और अंदर सो रहे एक वृद्ध और छोटे बच्चे को बाल‑बाल बचाया गया। दोनों को हल्की चोटें आईं, लेकिन उन्हें तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बसंतराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचा और जांच पड़ताल में जुड़ गया घटना में झोपड़ीनया घर और तीन मोटरसाइकिल चौकी बर्तन‑चूल्हा को काफी नुकसान हुआ, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि चालक पूरी तरह नशे में था और उसकी आंखें लाल थी। बसंतराय पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएँ और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें।



