गोड्डा
राजाभीठा थाना का पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने किया निरीक्षण
- नया थाना भवन उद्घाटन के लिए तैयार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने राजाभीठा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन, अपराध नियंत्रण की स्थिति, लंबित मामलों की प्रगति तथा अधिकारियों की कार्यशैली का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को भी सुना।निरीक्षण के दौरान एसपी मुकेश कुमार ने नए थाना भवन का अवलोकन किया, जिसकी तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संरचना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नया थाना भवन जल्द ही उद्घाटन के लिए तैयार है और इसके शुरू होने से थाना क्षेत्र में पुलिसिंग और सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। एसपी ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और कानून-व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई के प्रति प्रतिबद्ध है।



