राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

भीमराव अंबेडकर का दिया सबसे बड़ा अधिकार ‘वोट’ आज खतरे में’…

लखनऊ । सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर भाजपा पर आरोप लगाया कि वह संविधान और वोटिंग अधिकारों को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में जाति आधारित नियुक्तियां और वोट काटने की साजिशें हो रही हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, हमने देखा कि भाजपा ने आज सुबह संविधान दिवस मनाया। लेकिन, संविधान को सबसे ज्यादा नुकसान उन्हीं ने पहुंचाया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का दिया सबसे बड़ा अधिकार, वोट, खतरे में लगता है। क्योंकि, वे अलग-अलग बहानों से लाखों लोगों को उनके वोट के अधिकार से दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। यूपी में लाखों लोगों के वोट काटने के लिए साजिशें और अधिकारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जाति के आधार पर अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा, बांग्लादेश के नाम पर वे पश्चिम बंगाल में साजिशें रच रहे हैं। सेक्युलरिज्म को भूल जाइए। वे सेक्युलरिज्म का असली मतलब नहीं समझते। उनकी सरकार में कोई सोशलिस्ट नहीं बचा है, अब कोई सेक्युलरिज्म नहीं है और रकफ के साथ उन्होंने हमारी डेमोक्रेसी को भी खतरे में डाल दिया है।
अखिलेश यादव 120 बहादुर ‘120 बहादुर’ मूवी देखने पहुंचे। मूवी भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। इसमें फरहान अख्तर ने परमवीर चक्र सम्मानित मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाई है। अखिलेश यादव के मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने को लेकर सियासी गलियारों में चचार्ओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीति के जानकार इसे वोट बैंक से जोड़कर देख रहे हैं, क्योंकि मूवी में अहीर समुदाय के इतिहास और उनकी बहादुरी को दशार्या गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button