छिंदवाड़ा

परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा  नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर संचालित छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की गई l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

छिंदवाड़ा l जांच में 04 वाहनों से लिया गया 8800 रूपये का जुर्माना परिवहन आयुक्त ग्वालियर एवं  कलेक्टर हरेंद्र नारायन  द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में  परिवहन विभाग छिंदवाड़ा के विशेष जांच दल द्वारा आज नागपुर छिंदवाड़ा मार्ग पर छोटे-बड़े व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनके परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण, प्रमाण पत्र एवं वाहन चालक के वैध लाइसेंस एवं बकाया म.प्र. मोटरयान कर आदि की जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिंदवाड़ा अनुराग शुक्ला ने बताया कि इस जांच  के अंतर्गत परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा वाहनों की जांच के दौरान यात्री वाहन कमांक एमपी 28 पी 0507 को बिना वैध बीमा एवं म.प्र. मोटरयान कर बकाया होने की स्थिति में जप्त कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, छिंदवाड़ा परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। पूर्व में हर्रई थाना में जप्त वाहन क्रमांक एमपी 49 टी 0646 (मैजिक) पर 23,000 रूपये की चालानी कार्यवाही कर वाहन मुक्त किया गया एवं अन्य कार्यवाही में 04 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 8,800 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। साथ ही अन्य वाहन संचालकों,चालकों को समझाईश दी गई l कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत वाहनों का संचालन करें अन्यथा उल्लंघन पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी l तथा यात्री बसों के संबंध में उन पर आच्छादित अनुज्ञा पत्र को निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button