सिंगरौली

कलेक्ट्रेट कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर ने दिलाई संविधान की शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली । सविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले में सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम संयुक्त कलेक्टर  संजीव पाण्डेय ने संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने देशभक्ति की भावना के साथ संविधान की मूल भावना और उसकी प्रासंगिकता का महत्व समझते हुए सामूहिक तौर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इसके साथ जिले के समस्त शासकीय कार्यालयो सहित विद्यालयो महाविद्यालयो में भी पूरी गरिमा के साथ संविधान की शपथ दिलाई गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button