ललितपुर
एसआईआर को लेकर नपाध्यक्ष ने की अपील
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अंतर्गत 04 दिसम्बर 2025 तक एसआईआर फार्म भरने की अंतिम तिथि है, जिला प्रशासन द्वारा फार्म उपलब्ध कराये जाने एवं जमा किये जाने हेतु बीएलओ, नगर पालिका के सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारियों को तैनात किया गया है। कार्य में लगे समस्त बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर एसआईआर फार्म उपलब्ध करा दिये गये है। संज्ञान में आया है कि अभी तक कई मतदाताओं द्वारा एसआईआर फार्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध नहीं कराये गये है। अतएव नपाध्यक्ष सोनाली जैन ने सभी मतदाताओं से अपील है कि जिन मतदाताओं द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के फार्म अभी तक नहीं भरे है या संबंधित बीएलओ के पास उपलब्ध नहीं कराये है वह समय से अपने-अपने बीएलओ व पालिका के सुपर वाइजरों से संपर्क स्थापित कर एसआईआर फार्म जमा कराने का कष्ट करें।
