गोड्डा

दो दिवसीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 112 रोगियों की हुई स्वास्थ्य जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय व्ययोवृद्ध आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया। जिला आयुष समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. दीप्ति कुमारी ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। समापन दिवस पर योग प्रशिक्षक चन्द्रगुप्त कुमार द्वारा उपस्थित व्ययोवृद्ध जनों को योगाभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने रोगियों का रक्तचाप, रक्त शर्करा सहित अन्य आवश्यक जांचें निःशुल्क कीं और आयुष पद्धति से उनका उपचार किया। शिविर में कुल 112 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें व्ययोवृद्ध लोगों की संख्या अधिक रही। शिविर के दौरान लोगों ने आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति उत्साह दिखाया और इसकी उपयोगिता की सराहना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button