गाजियाबाद
संविधान दिवस पर जन शिक्षण संस्थान गाज़ियाबाद में विविध कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : संविधान दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान गाज़ियाबाद की ओर से जनपद के विभिन्न उपकेंद्रों एवं मुख्यालय में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह के निर्देशन में निबंध, स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण, भाषण प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी जैसे कई जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुए।
नसबंदी कॉलोनी और इंदिरापुरम सेक्टर-2 में पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा उपस्थित लाभार्थियों को जागरूकता की शपथ दिलाई गई। वहीं ग्राम सिकरानी, लक्ष्मी गार्डन लोनी में संविधान जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण हुआ। मयूर विहार डासना, राम विहार बंथला, बलराम नगर तथा मोदी नगर के ग्राम रोरी में भी पोस्टर प्रतियोगिताएँ एवं संविधान शपथ आयोजित की गईं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करना था।
संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन ने प्रतिभागियों को संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी और प्रतियोगिताओं का संचालन किया। इस दौरान संविधान संबंधी प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नसबंदी कॉलोनी की पोस्टर प्रतियोगिता में निशा प्रथम, अर्सी द्वितीय तथा रीना तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में नगर पालिका लोनी के ब्रांड एंबेसडर नीलेश श्रीधर प्रदीप वशिष्ठ, नेहरू महिला विकास प्रशिक्षण संस्थान लोनी, नेहरू महिला मंडल तथा इंदिरा एरिया लेवल का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन में सरोज सैनी, अर्चना एल्मा, शारदा देवी, सुषमा त्यागी, दानिस्ता, सरिता, शशि पंवार, कविता, मधुबाला, सविता, पुष्पा बिष्ट, सरिता मोरल, अनीता रूहेला, पूनम देवी, कविता, अदीबा, अंजू और कोमल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में कुल 386 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और संविधान के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता जताई।

