बरेली

एडीजे की भतीजी की संदिग्ध हालात में मौत

परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एडीजे असगर अली और एडवोकेट अच्छन अंसारी की भतीजी एडवोकेट महजबीन की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। उन्होंने जाह्नवी के ससुरालवालों पर दहेज का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच शुरू कर दी है।
शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के सहसवानी टोला निवासी डॉक्टर हाशिम अंसारी ने अपनी बेटी महजबीन की शादी 27 फरवरी 2025 को प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शाहाबाद निवासी डॉक्टर तलहा से की थी। महजबीन के चाचा असगर अली एडीजे हैं। उनकी तैनाती इन दिनों हापुड़ में हैं।
शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के सहसवानी टोला निवासी डॉक्टर हाशिम अंसारी ने अपनी बेटी महजबीन की शादी 27 फरवरी 2025 को प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शाहाबाद निवासी डॉक्टर तलहा से की थी।
बृहस्पतिवार को सुबह महजबीन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button