गोड्डा
बड़े वाहन के प्रवेश के बाद गोड्डा कालेज से कृषि कालेज ओवर ब्रिज तक लगा स्फूर्त जाम का झाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। देखते देखते गोड्डा के चारो ओर अब जाम का झाम सभी लोगों को झेलनी पड़ रही है। पहले हटिया चौक पर जाम का झाम लगने से आम व खास लोगों को परेशानी हुई। जाम की स्थिति से लोगों को गोड्डा फोड़ मुख्य मार्ग में झेलना पड़ रहा है। गोड्डा कॉलेज से कृषि कॉलेज ओवर ब्रिज तक सड़क जाम के वजह से राहगीरों को परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुमका, देवघर की ओर से लगातार बड़ी वाहन, गोड्डा सरकंडा चौक होते हुए पाकुड़ की ओर प्रवेश के कारण जाम के झाम की समस्या लोगों को झेलनी पड़ी है। जिला प्रशासन की आदेश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी बड़ी वाहन को गोड्डा कॉलेज चौक पर रोके जाने पर, गोड्डा कॉलेज से मुरलीडीह गांव तक दर्जनों हाइवा व ट्रक एक साइड खड़ा किए जाने से, पूरा रोड वन साइड हो जाने कि वजह से दूसरी ओर से आने जाने गाड़ियों के लिए मुश्किलों का सबब बन गया। रूक-रूक जाम की स्थिति बन जाने से गोड्डा से दुमका देवघर और, दुमका देवघर से गोड्डा शहर को प्रवेश के लिए काफी समस्या लोगो को झेलनी पड़ी। वही, बृहस्पतिवार को गोड्डा कॉलेज हाट भी होने की वजह से आसपास सहित गोड्डा शहर से भी काफी संख्या में लोग हाट बाजार करने पहुंचते हैं। लेकिन उन लोगों को भी कॉलेज हाट पहुंचने व अपनी वाहन खड़ी करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम की सुचना पर गोड्डा नगर थाना की पुलिस तो पहुंची। लेकिन, बड़ी संख्या में जाम लगने के कारण, पुलिस कर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। गौरवतलब है कि गोड्डा जिला मुख्यालय को जाम से मुक्ति के लिए फोरलेन सड़क तो मिल गाया और चालु भी हो गया। लेकिन, दुमका देवघर से और भागलपुर सड़क से, पाकुड़ की और जाने के लिए एक मात्र रास्ता है, गोड्डा कॉलेज से सरकंडा चौक होते हुए पाकुड़ जाने के लिए है। गोड्डा कॉलेज से ही नो इंट्री लग जाता है, इसके बावजूद लगातार दिनभर, गोड्डा कॉलेज पार कर सरकंडा चौक होते हुए पाकुड की ओर प्रवेश किया जाता है, इसकी वजह है अक्सर सरकंडा चौक में जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग सरकंडा वासियों ने की है।



