बरेली
पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल यादव बरेली पीलीभीत में करेंगे SIR कार्य की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यादव के निर्देशानुसार SIR कार्य हेतु बरेली एवं पीलीभीत जनपदों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री वीरपाल सिंह यादव जी को सौंपी गई है।इस क्रम मे कल सभी ब्लॉक प्रभारी,विधानसभा अध्यक्ष,विधायक / पूर्व विधायक
संगठन के संबंधित पदाधिकारी
को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी अब तक की कार्यप्रगति की संपूर्ण रिपोर्ट सहित बैठक में 28 नवंबर को उपस्थित हों।



