सिंगरौली

नगर निगम आयुक्त ने किया दीनदयाल रसोई का औचक निरीक्षण

जरूरतमंदो को उपलंब्ध कराये ताजा एवं पोष्टिक भोजन :- आयुक्त  प्रधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली।  नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त  सविता प्रधान के द्वारा आज पुराने जिला चिकित्सालय समीप संचालित दीनदयाल रसोई केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने रसोई केंद्र में तैयार भोजन की गुणवत्ता की जांच की।
   निरीक्षण के दौरान आयुक्त के द्वारा रसोई कक्ष में पकाये गये भोजन के गुणवत्ता की जॉच की गई साथ ही स्टोर रूम में रखे खाद्यान्न का भी निरीक्षण किया गया।उन्होने मौसम के बदलाव से बचाने के लिए खाद्यान्न को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होने रसोई केंद्र में दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार रसोई केन्द्र में भोजन करने वालो को गर्म एवं ताजा पौष्टिक भोजन उपलंब्ध कराये। उन्होने नगरीय क्षेत्र में रसोई अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए ताकि शहर में काम की तलाश में आने वाले गरीब चिकित्साय मे मरीजो के साथ आने वाले उनके परिजनो को सुगमता से नाममात्र के शुल्क पर पौष्टिक आहार मिल सके। उन्होने रसोई परिसर का अवलोकन कर परिसर में आवश्यक सुधार कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, नोडल अधिकारी अक्षत उपाध्याय, सीटी मिशन मैनेजर कृष्ण पटेल, पवन शुक्ला उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button