गोड्डा
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गोड्डा कॉलेज के मैदान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत द्वारा जिला स्तरीय फुटबॉल एवं अन्य खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोनालिसा कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि नीलकंठ राय उपस्थित रहे।
मेरा युवा भारत गोड्डा के लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। दिन भर चली प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, कबड्डी, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, स्किपिंग और लंबी कूद जैसे कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
लड़कों के वर्ग में परिणाम:
फुटबॉल: प्रथम — पथरगामा, द्वितीय — महागामा
400 मीटर दौड़: प्रथम — शिवम मरांडी, द्वितीय — अविनाश सोरेन, तृतीय — विपिन मुर्मू
लंबी कूद: प्रथम — रविंद्र टुडू, द्वितीय — राहुल हांसदा, तृतीय — रितेश हांसदा
लड़कियों के वर्ग में परिणाम:
कबड्डी: प्रथम — गोड्डा, द्वितीय — सुंदरपहाड़ी
200 मीटर दौड़: प्रथम — सुचित्रा सोरेन, द्वितीय — मीनू किस्कू, तृतीय — जोसीना हेंब्रम
स्किपिंग: प्रथम — पूजा सोरेन, द्वितीय — सृष्टि मरांडी, तृतीय — मनोश्री किस्कू रहे।



