मथुरा

बांकेबिहारी के दर्शन के लिए लगी कतार 

महिलाएं और बच्चे बिलबिलाए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मथुरा के व्रन्दावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में जबरदस्त भीड़ रही। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण व्यवस्थाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। खासकर महिलाएं और बच्चे भीड़ में फंस गए और लोग एक-दूसरे पर चिल्लाते और धक्के खाते नजर आए। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन भीड़ का दबाव इतना ज्यादा था कि कई बार हालत बेकाबू हुए। सुरक्षाकर्मियों की टीम ने भीड़ को धीरे-धीरे नियंत्रित किया। गुरुग्राम से आईं रेखारानी ने कहा कि मंदिर में इतनी भीड़ होती है, उसके बाद भी यहां अभी तक व्यवस्थाओं के नाम कुछ भी देखने को नहीं मिलता। वह दस साल से लगातार यहां आ रही हैं। हर बार हालात खराब होते ही नजर आते हैं। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में रहने वालीं प्रीति ने बताया कि वह मंदिर में सुबह दर्शन करने पहुंचीं। गली में काफी भीड़ थी। घंटे भर के बाद मंदिर में जाने के बाद ऐसा लगा कि मानो भीड़ में प्राण ही निकल जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button