बोकारो

राजद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू का पांच दिवसीय दौरा 28 नवंबर से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

बोकारो। राजद प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने अध्यक्ष सुनील साहू 28 नवंबर से झारखंड के विभिन्न जिलों का दौरा और प्रवास की शुरुआत करने जा रहे हैं। उक्त जानकारी राजद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी योधन नायक ने बोकारो थर्मल में में पत्रकारों को दी। झारखंड दौरे के क्रम में लातेहार, गढ़वा, पलामू चतरा, कोडरमा, हजारीबाग तथा रामगढ़ जिले के दौरे व प्रवास में रहेंगे।दौरे के क्रम में विभिन्न जिलों के सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। योधन नायक ने पत्रकारों को बताया कि अति पिछड़ा समाज के बीच सामाजिक और राजनीतिक चेतना लाना आवश्यक है। इसके बिना पिछड़ा समाज हासिए में है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु सुनील साहू ने पिछड़ों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button