अमेठी

विद्युत विभाग ने निकाली रैली, राहत योजना के बारे में दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। गुरुवार को कस्बे में विद्युत विभाग ने बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल राहत योजना 2025-26 की जानकारी देने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली। अमेठी पावर हाउस की टीम ने बाइक पर माइक लगाकर पैदल अमेठी कस्बे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय से पहले अपने बकाया बिल जमा करने की अपील की है ताकि वे इस योजना का लाभउठा सकें।
इस राहत योजना के तहत, घरेलू 2 किलोवाट और व्यावसायिक 1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2025 से पूर्व के बकाये पर पूरा ब्याज माफ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, मूलधन पर भी चरणबद्ध तरीके से छूट दी जा रही है। पहले चरण में उपभोक्ताओं को 25 प्रतिशत तक राहत मिलेगी।
दूसरे चरण में 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूलधन पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त छूट का प्रावधान है। तीसरे चरण में पूरा ब्याज माफ करने के साथ मूलधन पर 15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है।
योजना में विद्युत चोरी के पुराने प्रकरणों के निस्तारण के लिए भी विशेष प्रावधान है, जिसमें 40 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ता अपने नजदीकी पावर हाउस पर सरल प्रक्रिया के माध्यम से भुगतान कर इस राहत योजना का लाभ उठा सकते हैं।
सहायक अभियंता लाल जी सिंह यादव ने जनता से अपील की
कि बिजली बिल राहत योजना 1 दिसंबर से लागू हो रही है और यह तीन चरणों में संचालित होगी। पहला चरण 1 से 31 दिसंबर तक, दूसरा 1 से 31 जनवरी तक और तीसरा चरण 1 से 28 फरवरी तक चलेगा। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं पर लगा पुराना ब्याज पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा।
साथ ही, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल जमा नहीं किया है, उन्हें मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के मुकदमे लंबित हैं, उन्हें भी इस योजना में राहत मिलेगी। ऐसे उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रावधान किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button