
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। पल्लवपुरम स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रिंजौय बनर्जी, चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, मैनेजर बरखा अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या नवनीत चड्ढा ने मशाल जलाकर किया। खेल दिवस की शुरुआत मार्च पास्ट, विद्यालय स्तुति और शपथ समारोह से हुई। नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। नर्सरी की मंकी रेस में धृति, काशवी और आरोही ने स्थान प्राप्त किया, जबकि एलकेजी की हूप बैलेंस रेस में मिरान–रिदम, समृद्धि–अर्निका और नव्यांश–एरिश विजेता रहे। यूकेजी की होप एंड जंप रेस में अतिक्ष–शिवांश प्रथम रहे। कक्षा 1 से 8 तक की दौड़ों में अन्य, गौरांशी, सूर्यवर्धन, अनामिका, आदित्य चौहान, वाणी, वेदिका, विनायक, परी, ईशान, आराध्या, अक्षय धनकड़, सबर एवं समर्थ सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर रोल बॉल में स्वर्ण पदक विजेता परीक्षित गोले को सम्मानित किया गया। सदनवार प्रतियोगिताओं में पटेल सदन ने मार्च पास्ट व वॉलीबॉल में जीत दर्ज की, जबकि खो-खो व फुटबॉल में बोस व भक्त सदन विजेता रहे। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब अंशिका धनकड़ ने जीता तथा बोस सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित किया गया। शिक्षकों एवं अभिभावकों की दौड़ ने भी कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


