बाराबंकी

बिजली बिल राहत योजना के अन्तर्गत जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरुक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। बिजली बिल राहत योजना से लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
जागरूकता रैली कस्बा मसौली, बड़ागांव, मेढिया, बांसा, मदारपुर, करियातर सहित अन्य ग्रामीण अंचलो मे प्रचार वैन के जरिये जागरूकता रैली विद्युत वितरण खंड मसौली के उप खण्ड अधिकारी  विमलेश कुमार मौर्य की अगुवाई मे निकाली गयी लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि  कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण ब्याज माफी योजना का प्रचार प्रसार डिवीजन स्तर, सब डिवीजन स्तर एवं उपकेंद्र पर कराया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले पाए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उपभोक्ता को दो हजार रुपये से  रजिष्ट्रेशन करना पड़ेगा जिसका समायोजन कुल जमा करने वाली धनराशि समायोजित कर दी जाएगी बाद एकमुश्त भुगतान के लिए पंजीकरण के बाद 30 दिन का समय मिलेगा। विभागीय खंड, उपखंड कार्यालय, कैश काउंटर, जनसेवा केंद्र, मीटर रीडर व ऑनलाइन तरीके से पंजीकरण कराया जा सकता है। सभी उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना का प्रथम चरण एक दिसंबर से शुरू होगी जिसमे ब्याज सौ प्रतिशत एव मूलधन मे 25 प्रतिशत की छुट मिलेगी।
जागरूकता रैली मे अवर अभियंता लाल जी सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद,  लाइन मैन प्रदीप यादव, विजय पाल, रहबर, अवधेश , दयाराम, मनोज कुमार, मयाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button