अमेठी
विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निधि का पुरवा मजरे भरेथा गांव निवासी 35 वर्षीय राम शिरोमणि उर्फ पंकज ने बीते मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया।
हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी अमेठी ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि राम शिरोमणि शिवगढ़ जलालपुर में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की सूचना मिली है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

