गोड्डा
रक्तदान शिविर का आयोजन कर 26 यूनिट किया गया रक्त संग्रह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा रेफरल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 खालिद अंजुम ने स्वयं रक्तदान कर किया।
प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र कुमार पंडित, लेखा लिपिक पियूष प्रभाकर, शाइन परवेज, अब्दुल मन्नान, सुमंत कुमार अन्य स्वास्थ्य कर्मी सहित कांग्रेस सोशल मीडिया पूर्व कोऑर्डिनेटर अभिनव कुमार सिंह, रितिक जयसवाल एवं शाहीन आलम सहित अन्य लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आज कुल 26 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान अभियान में शामिल होने की अपील की है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि”रक्तदान को महादान माना जाता है, क्योंकि यह न केवल किसी का जीवन बचाता है, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, और इसे केवल मानव द्वारा ही दान किया जा सकता है। आपका एक यूनिट रक्त किसी मरीज, गर्भवती महिला, दुर्घटना पीड़ित या थैलेसीमिया जैसे रोगों से जूझ रहे व्यक्ति के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकता है। रक्तदान न केवल दूसरों के लिए लाभकारी है, बल्कि यह दानकर्ता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है, क्योंकि इससे शरीर में नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है।
मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।



