बाराबंकी

युवा समाजसेवी ने बिटिया की शादी में किया दान लोगों ने की सराहना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : कहते हैं दुनिया का सबसे बड़ा दान कन्यादान माना गया है। और कन्या के लिए किया गया दान ही सबसे बड़ा दान है। आज के जमाने में किसी गरीब की कन्या के विवाह में सहयोग करना दान करना बड़े पुण्य का काम माना गया है।
बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट तहसील इलाके के सनौली ग्राम सभा के रहने वाले युवा समाजसेवी अनुभव विश्वकर्मा ने भी ऐसे ही एक गरीब कन्या के विवाह(निकाह) में दहेज का सामान देकर सहयोग किया है।सनौली ग्रामसभा के  अंदई ग्राम की एक गरीब मुस्लिम कन्या के निकाह( विवाह) में समाजसेवी अनुभव ने डबल बेड बॉक्स, सिंगारदान,नियामतखाना, स्टूल,चौकी,कुर्सी मेज़ समेत हजारों रुपए का सामान कन्या के निकाह में दानकर सहयोग किया है।इतना ही नहीं निकाह में पहुंचकर समाजसेवी अनुभव विश्वकर्मा ने विवाहित जोड़े को आशीर्वाद भी दिया है।समाजसेवी अनुभव विश्वकर्मा का कहना है कि समाज में किसी बहन बेटी की शादी में सहयोग करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।सिर्फ शादी विवाह ही नहीं किसी भी गरीब की परेशानी की जानकारी मिलती है।तो जहां तक संभव होता है सहयोग करता हूँ।और भविष्य में भी ईश्वर के आशीर्वाद से सहयोग करता रहूंगा।समाजसेवी अनुभव विश्वकर्मा द्वारा किए गए सहयोग कार्य की लोग सराहना कर रहे है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button