बोकारो

हेमंत सरकार आने से बच्चों का भविष्य खतरे – दीपू अग्रवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

बोकारो। नावाडीह सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा कि झारखंड में दूसरी बार हेमंत सरकार बनने के बाद यहां के छात्र छात्राओ को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिल पा रही है। नए सत्र को आठ माह गुजरने के बाद भी स्कूली छात्र छात्राओ को पोशाक की राशि नहीं मिली है। बच्चे पुराने फटे स्कूल ड्रेस पहन व ठंड में बग़ैर स्वेटर पहने जाने को विवश है।
दीपू अग्रवाल जी ने कहा कि बीते दो सालों से छात्र छात्राओ को छात्रवृत्ति नहीं मिलना विद्यार्थीयो के समक्ष आर्थिक संकट नहीं बल्कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
छात्र छात्राएं गांव से शहर जाकर भाड़े के कमरा में रहकर पढ़ाई करते है किंतु अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्रों को फीस जमा नहीं रहने पर उन्हें रजिस्टेशन से वंचित रखा जा रहा है जिससे कई छात्र छात्राएं मानसिक तनाव में है और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
छात्रों को इंसाफ दिलाने व राज्य सरकार से उन्हें समय पर छात्रवृति राशि मुहैया कराने को आजसू की ओर से शिक्षा के लिए भिक्षा मार्च की शुरुआत की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button