राजस्थान
जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया का अभिनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
नीमकाथाना। राजस्थान नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया का जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया। इस दौरान नासिक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव व हिंदी भाषिक कामगार संगठन के अध्यक्ष राजकुमार जेफ, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव बालेंद्र सिंह शेखावत, अजीतगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद स्वामी, रामावतार मीणा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीयों सहित कई लोग मौजूद रहे।



