गोड्डा

कांग्रेस ने की मीडिया टैलेंट हंट के माध्यम से प्रवक्ता का चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के तीन जिला के संयोजक अनील ओझा और इकरारूल हसन ने संयुक्त रूप प्रेस वार्ता किया। अनील ओझा ने कहा की कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मिडिया टैलेन्ट हन्ट के तहत पार्टी प्रवक्ता नियुक्ती के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ चलाया जा रहा है, कहा कि पार्टी का प्रवक्ता बनाने के लिए जिला, प्रखंड व गांव स्तर से प्रतिभा खोजने का काम किया जा रहा है। ताकि प्रवक्ता ऐसा हो जो पार्टी के विचारों को अपने टैलेन्ट के बल पर किसी भी मंच पर मजबूती से रख सके। इसको लेकर सभी संयोजकों को एक लिंक भेजा गया है, इस लिंक के माध्यम से ऑन लाईन आवेदन किया जा जाएगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विचारों को चयनित प्रवक्ता अपने टैलेन्ट से हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे। और ज्यादा प्रतिभावान व्यक्ति को राष्ट्रीय प्रवक्ता तक पहुंचने का एक अवसर मिलेगा। छोटे-छोटे गांव में युवा व महिला में प्रतिभा की कमी नहीं है। उनके आने से पार्टी की मजबूत होगी। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी, सुशीला देवी जिला सचिव महिला कांग्रेस, खुशतर हसनैन, इफ्तेखार अंसारी जिला सोशल मीडियो प्रभारी, सोनी सिंह कार्यालय प्रभारी आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button