
थ्रेशिंग में पी3302 दे रही सबसे ज्यादा मक्का उत्पादन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मुलताई ब्लॉक के दुनावा क्षेत्र के ग्राम काठी में कोर्टवा एग्री साइंस पायोनियर कंपनी द्वारा आयोजित अधिक उपज प्रदर्शन कार्यक्रम में पायोनियर पी3302 मक्का की थ्रेशिंग ने सभी को अचंभित कर दिया। एक एकड़ से मिली उपज किसानों की उम्मीदों से कहीं अधिक रही, जिसे देखकर उपस्थित किसान खुश भी हुए और हैरान भी। किसानों ने माना कि अब तक उन्होंने किसी भी अन्य मक्का किस्म में इतनी शानदार पैदावार नहीं देखी।
कार्यक्रम के दौरान पायोनियर कंपनी के क्षेत्र प्रतिनिधि अंकित साहू और ब्रजेश वैष्णव ने किसानों के सामने वास्तविक शुद्ध उत्पादन के आंकड़े थ्रेशिंग मशीन से प्रदर्शित किए। उपज के असली परिणाम देखकर किसान बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि पायोनियर पी3302 आने वाले सीजन में उनकी पहली पसंद रहेगी।
दूनावा क्षेत्र के कई किसानों ने मौके पर ही यह निर्णय लिया कि वे अगले वर्ष भी पी3302 किस्म ही बोएंगे, क्योंकि इस किस्म ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि अधिक उपज अब वादा ही नहीं, वास्तविकता है।



