बरेली
सपा कार्यालय में एसआईआर प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष मौजूद रहे
हर बूथ पर वोट बचाने की रणनीति तैयार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर जनता को डराने और मतदाता सूची से नाम कटवाने की राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है।
उन्होंने स्पष्ट कहा भारत के नागरिक को घुसपैठिया कहना गलत है। जो वोट हटाकर सत्ता में बने रहने की कोशिश करे वही लोकतंत्र का असली घुसपैठिया है।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है और कोई इस अधिकार को छीन नहीं सकता।उन्होंने कहा हम अब 5.12.2025 से बी.एल.ए प्रशिक्षण शिविर हर ब्लॉक हर जोन में लगाए जाएंगे महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुलतानी ने कहा कि बरेली में समाजवादी कार्यकर्ता हर वार्ड और हर बूथ तक सक्रिय हो चुके हैं। प्रत्येक बीएलए और पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि हर पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित रहे। बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।




