सिंगरौली

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता है – बीएस जामोद

संभागीय कमिश्नर रीवा ने सिंगरौली जिले में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

  नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली  रीवा संभाग के कमिश्नर  बीएस जामोद ने सिंगरौली जिले के विधान सभा क्षेत्र सिंगरौली में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का विस्तृत निरीक्षण किया । इस दौरान कलेक्टर  गौरव बैनल साथ में उपस्थित रहें। संभागीय कमिश्नर ने विधान सभा के मतदान क्रमांक 165,166,167,168,169,170,174,175 एवं 176 का स्थल निरीक्षण कर बी.एल.ओ एवं सुपरवाइजरों से विस्तृत चर्चा की। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि बी.एल.ओ एवं उनके सहायक कर्मचारी मतदाताओं से गणना पत्रक प्राप्त करलें। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य को निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए समय सीमा में पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। मतदाताओं के सत्यापन के लिए सभी गणना पत्रकों का अनिवार्य रूप से डिजिटाइजेशन किया जाए। वहीं कमिश्नर ने ऐसे बी.एल.ओ जिनकी प्रोग्रेस कम पाई गई उनके प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि यदि समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो सम्बंधित बी.एल.ओ एवं सुपरवाइजरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। तथा निर्देश दिए कि मतदाताओं के घर घर जाकर गणना पत्रक उपलब्ध करके मतदाता सूची का सत्यापन किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही मतदाता सूची का शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची ही मतदान का आधार है और मतदान से ही लोकतंत्र व्यवस्था का सृजन होता है। इसलिए मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण करके परिमार्जन किया जा रहा है इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सिंगरौली सुरेश जाधव , तहसीलदार सविता यादव ,अभिषेक यादव उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button