गोड्डा

महागामा को मिला बड़ा तोहफ़ा

ककरघट में नेचर पार्क का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ठाकुरगंगटी : महागामा अनुमंडल क्षेत्र के लिए आज का दिन विकास के इतिहास में दर्ज हो गया। ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री तथा महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ठाकुरगंगटी प्रखंड के ककरघट में नवनिर्मित नेचर पार्क का फीता काटकर लोकार्पण किया।इस भव्य उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रशासन मौजूद रहे। जैसे ही मंत्री ने पार्क का उद्घाटन किया, क्षेत्र में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।पर्यटन और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा पार्क ककरघट में बने इस आधुनिक नेचर पार्क से स्थानीय पर्यटन को नया आयाम मिलेगा,आसपास के लोगों के लिए मनोरंजन और सुकून का स्थान तैयार होगा,ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी,बच्चों व युवाओं को प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का सुनहरा अवसर मिलेगा।विधायक ने कहा “महागामा का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता”उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री व विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि महागामा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और जनसुविधाओं के विकास हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा ककरघट का यह नेचर पार्क सिर्फ एक पार्क नहीं, बल्कि महागामा को विकसित, सुंदर और पर्यटक आकर्षण वाला क्षेत्र बनाने की दिशा में बड़ी पहल है।”क्षेत्रवासियों में खुशी, ककरघट को मिली पहचान स्थानीय लोगों ने कहा कि यह पार्क वर्षों से की गई मांग का परिणाम है। अब ककरघट सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि पर्यटन मानचित्र में उभरता हुआ नया स्थान होगा। परिवारों व बच्चों के लिए सप्ताहांत का नया डेस्टिनेशन मिल गया है। महागामा के विकास की दिशा में एक और मील का पत्थर नेचर पार्क का शुभारंभ महागामा के बुनियादी ढांचे और पर्यटन क्षमता को मजबूत करेगा। आगामी दिनों में और भी योजनाओं के पूरा होने से यह क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button