लाखों की लागत से सड़क निर्माण कार्य का विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने किया शिलान्यास
MLA Prof. Stephen Marandi laid the foundation stone for the road construction work costing lakhs.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत असकंधा पंचायत के ग्राम बोरियो में शनिवार को डीएमएफटी फंड के तहत स्कूल भवन से तुलसीपुर आरईओ रोड तक बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने किया। उन्होंने विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर कार्य की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद सहित अनेक झामुमो नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सम्बोधन के दौरान विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि महेशपुर विधानसभा को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “महेशपुर की जनता ने हमेशा मुझे अपार प्रेम और विश्वास दिया है। इसी विश्वास के बल पर मैं हर संभव विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ। क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना मेरी जिम्मेदारी है।” विधायक ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
*शिलान्यास के उपरांत विधायक असकंधा चौक एवं मुर्गाडांगा चौक पहुंचे, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि महेशपुर विधानसभा के प्रत्येक पंचायत में सड़क, बिजली, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार चरणबद्ध तरीके से जारी है और आगे भी तेजी से होता रहेगा। ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, नसीम अहमद, मो. असद, बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, मोताहर शेख, निरोज मड़ैया, टाइगर शेख, केताबुल शेख, बोकुल शेख, रमजान शेख, अबुल शेख, फुल्टन शेख, स्टीफेन सोरेन, फुरकान शेख, साहिबुल शेख सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



