बाराबंकी

घर में घुसकर चोरी करने वाले चोर को रंगे हाथों पकड़ा कर किया पुलिस के हवाले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। मसौली विकासखंड और सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रसौली के मौर्या मोहल्ले में शनिवार दोपहर चोरी की कोशिश का एक मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाले ओमकार रावत के घर के सभी सदस्य रामू रावत के घर पर आयोजित कथा कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान घर बंद था। तभी एक युवक ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी में रखी नकदी लेकर बाहर निकलने लगा।
मोहल्ले के कुछ लोगों ने घर के बाहर संदिग्ध गतिविधि देखकर युवक पर नजर रखी। जब वह तेजी से बाहर निकलकर भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और थोड़ी दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने युवक को रोके रखा। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के पास से कुछ रुपये बरामद होने का दावा किया गया है, हालांकि पुलिस ने बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सूचना मिलते ही सफदरगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सफदरगंज क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी अमन रावत के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने संदेह जताया कि युवक चोरी की नीयत से आया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा घर के मालिक से भी तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आरोपी को पकड़ने की स्थिति में लोगों को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए और तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की छोटी-मोटी घटनाएं सुनने में आ रही थीं, जिसके चलते लोग पहले से अलर्ट थे। इसी सतर्कता के कारण संदिग्ध गतिविधि तुरंत पकड़ में आ गई।
 हलका इंचार्ज जहीर खान ने बताया कि पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है
जानकारी के अनुसार युवक के ऊपर पहले से चोरी के मुकदमे है
फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घर के नुकसान, चोरी के प्रयास और बरामदगी को लेकर पुलिस आवश्यक पंचनामा और साक्ष्य एकत्र कर रही है। घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई है और लोग घरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सतर्क होने की बात कह रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button