छिंदवाड़ा

जल संरक्षण के अंतर्गत बिछुआ के सेक्टर खमारपानी क्षेत्र में बोरी बंधान का कार्य किया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

छिन्दवाड़ा l कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन व विकासखंण्ड बिछुआ ब्लॉक समन्वयक दीपक गेडाम के मार्गदर्शन में विकासखंड बिछुआ के सेक्टर क्रमांक-03 खमारपानी क्षेत्र में बोरी बंधान का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक समन्वयक दीपक गेडाम एवं परामर्शदाता योगेश बोपचे की उपस्थिति में जल का अपने जीवन में क्या महत्व है l इस पहलू पर भी विशेष चर्चा की गई l ताकि भविष्य में, आने वाले जल संकट का हम सही समाधान निकाल सके और जल का हम सही उपयोग कर सकें, जिससे हमारा भविष्य सुरक्षित हो और साथ ही वन्य प्राणियों एवं पशु,पक्षियों के लिए भी पीने का जल की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया l ताकि उनका जीवन भी सुरक्षित बना रहे, अपने आसपास के जल स्रोतों को भी संरक्षित रखने के उपाय दिए गए।  इस कार्य में परामर्शदाता विशाल बघेले और एमएसडब्ल्यू व बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं पप्पू चौरिया, राजकुमार,साकरे, सोनिका कवरेती, पुष्पा सलामे, आरती कवरेती, कंचन कवरेती, द्रोपति अहके एवं धनपाल सराठे व ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button