अमेठी

अवधी साहित्य संस्थान अमेठी को अन्तरराष्ट्रीय अवधी समारोह में मिली जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। रविवार को अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से स्थानीय डाक बंगला अमेठी के सभागार में संगोष्ठी का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पूजा, अर्चना माल्यार्पण एवं जगदम्बा तिवारी ‘मधुर’ वाणी वंदना से हुआ।
संगोष्ठी के प्रथम सत्र में अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष अवधी साहित्य संस्थान अमेठी डॉ अर्जुन पाण्डेय ने बताया कि 11 दिसम्बर 25 गुरुवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह लखनऊ कैसरबाग में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से आयोजित अन्तरराष्ट्रीय अवधी समारोह में प्रख्यात अवधी साहित्यकारों का जमावड़ा होगा।इस अवधी समारोह में ‘अवध अवधी -विविध संदर्भ ‘ग्रंथ के विमोचन के साथ ‘अवध,अवधी,
अवधी संस्कृति की दशा एवं दिशा’ विषय पर अवधी साहित्यकारों द्वारा विशद् परिचर्चा होगी।गर्व का विषय इस समारोह में अवधी विकास संस्थान लखनऊ सहित प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं के साथ अवधी साहित्य संस्थान अमेठी को भी संयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है।संस्थान के महासचिव रामेश्वर सिंह निरास ने कहा कि उतर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आयोजित होने वाला यह अवधी समारोह नि:सदेह अवध,अवधी तथा अवधी संस्कृति की दशा एवं दिशा को निर्धारित करेगा।संगोष्ठी की अध्यक्षता अवधी के वरिष्ठ साहित्यकार राम वंदन शुक्ल पथिक ने की।संगोष्ठी के दूसरे सत्र में राजेन्द्र शुक्ल अमरेश, अमर बहादुर सिंह अमर,सुधा अग्रहरि,
रामेश्वर सिंह निरास, राम बदन शुक्ल पथिक आदि ने अपनी रसभरी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर संपादक संतोष श्रीवास्तव,रवि द्विवेदी, स्वामी नाथ पाल,विनोद कुमार,डॉ उदय राज, अनुभव मिश्र,मग्घे आदि उपस्थित रहे।संगोष्ठी का संचालन प्रख्यात साहित्यकार जगदम्बा तिवारी मधुर ने किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button