बेतुल

बैतूल बोरी बंधान अभियान बना जनअंदोलन

अंश सेवा समिति के नेतृत्व में जल-संरक्षण की पहल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जल संचय अभियान के तहत बगवाड़ ग्राम में अंश सेवा समिति के नेतृत्व में बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। अभियान के तहत अंश सेवा समिति के नेतृत्व में 250 बोरियों का बोरी बंधान किया गया। जन अभियान परिषद नवांकुर और प्रस्फुटन के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी वर्षा ऋतु के लिए गांव के जल स्रोतों को मजबूत बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संग्रहण क्षमता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, जिनमें जनपद पंचायत सदस्य पिंटू काकोड़िया, सरपंच कमला राजू तुमडाम, देवेंद्र, यमुना, रामदास तुमडाम, अनिल तुमडाम, दिलीप कुमार, सुंदर तुमडाम, रामहरि, किशोर, मंजू तुमराम, महेश पवार, सुजिया, सविता उइके, सोनल तुमडाम, अंजू तुमराम, मनीषा, अनिल तुमडाम सहित अंश सेवा समिति अध्यक्ष सावी मालवी उपस्थित रहीं। ग्रामीणों की एकजुटता से सम्पन्न यह बोरी बंधान अभियान बगवाड़ ग्राम पंचायत के लिए जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
– उमरी गांव में आज होगा जल संरक्षण अभियान
आज उमरी में भी जल संचय अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए ग्रामीणों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अंश सेवा समिति के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम में ग्राम के लोग बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे और वर्षा जल रोकने हेतु बोरी बंधान कर जल संरक्षण को नई दिशा देंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button