अमेठी

छः दिसंबर को लखनऊ चलो संदेश के साथ हुईं बसपा की बैठक

सभी विधानसभाओं में हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। रविवार को बहुजन समाज पार्टी की सांगठनिक बैठकें जिले की सभी विधानसभाओं में हुईं। बैठकों में विधानसभा और सेक्टर कमेटियों के कार्यकर्ताओं को अपने घर परिवार की तरह पार्टी संगठन का काम करने के संदेश दिए गए और गांव गांव जाकर 6दिसम्बर को संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस और 15जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिवस पर आयोजित पारम्परिक कार्यक्रमों में समर्थकों की भीड़ जुटाने और पार्टी की आर्थिक मजबूती के लिए सर्वसमाज से सहयोग लेने पर जोर दिया गया।
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने देश के सभी राज्यों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की रोजी रोटी के पैसे से धन संग्रह करके संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कभी भी धन्नासेठों और पूंजीपतियों का सहारा नहीं लिया। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए मान्यवर कांशीराम के पदचिन्हों पर चलते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।बहन मायावती देश की सबसे बड़ी मास लीडर हैं,वोट के लिए उन्होंने कभी धर्म जाति और मंदिर मस्जिद का सहारा नहीं लिया, भारतीय संविधान के अनुरुप धर्मनिरपेक्ष गणराज्य के स्वरूप और लोककल्याणकारी राजनीति को प्रोत्साहन दिया।
बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को गुमराह करके वोट लेने के लिए हर चुनाव में रुप बदलती रहती हैं और इनके नेता बहुरूपिए का काम करते हैं। झूठी राजनीति इनका चरित्र और स्वभाव है। बसपा ने कभी भी घोषणा पत्र जारी नहीं किया।चार बार के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में बहन मायावती जी ने सबसे अच्छी सरकार चलाकर सर्वसमाज का कल्याण किया।
अमेठी विधानसभा में जिला अध्यक्ष सुरेश कमल, गौरीगंज में मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति, जगदीशपुर में मंडल प्रभारी शिवराम और तिलोई में जिला प्रभारी दिनेश गौतम ने बतौर मुख्य संगठक बैठक सम्पन्न कराई। अयोध्या के सभी मुख्य मंडल प्रभारी अन्य जिलों की बैठक में शामिल हुए। अमेठी कोई नहीं आया।
अमेठी की बैठक एस डी एम कालोनी में एक कार्यकर्ता के आवास पर हुई। जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, जिला सचिव राजपाल,बी बी एफ के संयोजक सत्यम् कोरी एडवोकेट, विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर कुमार बौद्ध ‌विधान सभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद , बामसेफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश अकेला, हेमराज, सेक्टर अध्यक्ष श्याम कुमार, कुसुम राज आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button