पीसीपीएनडीटी अंतर्गत डीआईएमसी समिति की बैठक सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की व्यापक जांच करने के दिये निर्देश
DIMC committee meeting under PCPNDT directs for comprehensive inspection of all ultrasound clinics

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पीसीपीएनडीटी (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques) अधिनियम के प्रभावी अनुपालन एवं डीआईएमसी (District Inspection & Monitoring Committee) की कार्यप्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने की। उपायुक्त ने जिले में संचालित 9 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की विस्तृत एवं समग्र जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच टीम द्वारा प्रत्येक केंद्र की जांच अधिनियम में निर्धारित प्रोटोकॉल, मानकों एवं चेकलिस्ट के अनुरूप की जाए तथा जांच प्रतिवेदन शीघ्र जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए। उपायुक्त ने कहा कि गर्भ में भ्रूण के लिंग निर्धारण की अवैध गतिविधि पर पूर्ण प्रतिबंध है। ऐसे मामलों में जिला प्रशासन शून्य-सहनशीलता की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग, दस्तावेजों की जांच एवं औचक निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।



