बाराबंकी
यज्ञसेनी वैश्य समाज के द्वारा नि शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। यज्ञसेनी वैश्य समाज कल्याण समिति बाराबंकी द्वारा दिनांक 29-30 नवम्बर को आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह सीतापुर में बाराबंकी याज्ञसेनी वैश्य समाज कल्याण समिति के द्वारा दो दिवसीय नि शुल्क चिकित्सा कैम्प में 247 लोगों का स्वास्थ परिक्षण कर दवा वितरण किया गया ।कैम्प प्रभारी डॉ अर्जुन गुप्ता ने बताया वैश्य समाज के द्वारा नि शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हर वर्ष किया जाता है जिसमें उच्च क्षेणी चिकित्सक व फार्मासिस्ट को बुला कर चिकित्सा संबंधी इलाज होता है व दवा भी मुफ्त दी जाती है। वैश्य समाज जिस तरह समाज में बढ़ चढ़ कर काम कर रहा है मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।इस चिकित्सा शिविर में उच्च श्रेणी के चिकित्सक और फार्मासिस्ट प्रखर गुप्ता, संस्कार सागर के साथ वैश्य समाज सीतापुर के अध्यक्ष राकेश गुप्ता महामंत्री अनिल गुप्ता व बाराबंकी समिति के अध्यक्ष सभासद सुशील गुप्ता महामंत्री राजेश गुप्ता आदि लोगों ने अपना तन मन सहयोग किया।



