गोड्डा

गोड्डा टाइगर्स की टीम ने गोड्डा सुपरकिंग्स को 1 रन से हराया

गांधी मैदान में जीपीएल खेल प्रारंभ 

– पहले ही दिन चौके छक्के की बरसात 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। गांधी मैदान मैदान जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित गोड्डा प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का भव्य उद्घाटन विधायक प्रदीप यादव, अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथउरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी एवं जेएमएम जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल के द्वारा किया गया। खिलाड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट के बाद सभी अतिथियों ने गुब्बारा उड़ाकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। संघ के पदाधिकारियों के द्वारा अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। प्रदीप यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी टीम ग्राउंड में अच्छा प्रदर्शन के साथ अनुशासित होकर खेलेगी, वहीं विजेता बनेगी। प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए जीपीएल शानदार प्लेटफॉर्म है।अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव ने कहा कि इतने सुव्यवस्थित तरीके से आयोजन के लिए जिला क्रिकेट संघ बधाई का पात्र है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि गोड्डा में लगातार क्रिकेट का बेहतर आयोजन होता है। दूसरी ओर डीसीए सचिव रंजन कुमार ने जानकारी में बताया कि
उद्घाटन मुकाबला काफी रोमांचक रहा। जिसमें गोड्डा टाइगर्स की टीम ने गोड्डा सुपरकिंग्स को 1 रन से पराजित किया। गोड्डा टाइगर्स ने 20 ओवर में 116 रन का स्कोर खड़ा किया। रौशन कुमार ने सर्वाधिक 25 रन की पारी खेली। जवाब में गोड्डा सुपरकिंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन ही बना सकी। एक समय सुपरकिंग्स की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। लेकिन अंतिम 2 ओवर में गोड्डा टाइगर्स के गेंदबाज एवं क्षेत्ररक्षण ने शानदार वापसी करते हुए 1 रन से मैच जीत लिया। इधर, दूसरे मुकाबले में नंदन वॉरियर्स ने पोड़ैयाहाट पैंथर्स को 48 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पिछले वर्ष की चैंपियन टीम नंदन वॉरियर्स ने पहले ओवर से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया।मोहम्मद गुफरान ने सिर्फ 34 गेंद में 77 रन की पारी खली। जिसमें 8 चौका एवं 6 छक्का शामिल है। वैभव यादव ने 37 रन बनाया। जवाब में पोड़ैयाहाट पैंथर्स की टीम 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी। अजय मांझी ने सिर्फ 24 गेंद में 57 रन की पारी खेली। जिसमें 5 चौका एवं 5 छक्का शामिल है। गांधी मैदान में काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एच एम बोदरा, उपाध्यक्ष अमित बोस, तनवीर अहमद इरफानी, शाहिद इकबाल, राजेश साह, मनोज अकेला, हरिकिशोर साह, सचिव रंजन कुमार, संयुक्त सचिव डॉक्टर मौसम ठाकुर, सनोज कुमार, मुकेश रमानी, इनामुल हक, संजीव कुमार, राजीव भंडारी, अवधेश, सुजीत, अंजन, सूरज, आकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button