सिंगरौली
अटल सामुदायिक भवन बैढ़न में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । 1 दिसंबर को गीता जयंती के मौके पर भव्य गीता महोत्सव मनाया जाएगा। सिंगरौली जिले में मुख्य कार्यक्रम अटल सामुदायिक भवन बैढ़न में आयोजित होगा। इस दिवस पर जिला मुख्यालय पर 1100 गीता पाठिय एक साथ श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ करेंगे। जिलास्तरीय समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बेलोजी में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा सभी विकासखंड मुख्यालयों पर भी लोग सामूहिक रूप से गीता पाठ करेंगे। कलेक्टर गौरव बैनल ने कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर वाचन होगा। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और गीता के संदेशों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।



