साठ फीसदी से अधिक पूरा हुआ एस आई आर का काम
आयोग ने तारीख बढ़ाई, डिजिटाइजेशन के लिए दस दिसम्बर तक का समय

अब16दिसम्बर को होगा मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट का प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। एस आई आर के काम में जिले की प्रगति 60फीसदी से अधिक हो गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बी एल ओ और अफसरों की ओर से टाइम बढ़ाने की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की तिथि दस दिसम्बर तक बढ़ा दी है।
मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट का प्रकाशन अब16दिसम्बर को होगा। मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट के प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियां ली जाएंगी । अंतिम प्रकाशन 14फरवरी को होगा।
एस आई आर में गणना प्रपत्रों के संकलन की तारीख बढ़ने से बूथ लेवल अधिकारी काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
रविवार को भी एस आई आर की प्रगति बढ़ाने के लिए स्कूल खुले रहे।बी एल ओ के सहयोग में शिक्षकों ने शाम चार बजे तक काम किया।
अपराह्न दो बजे तक 60.39 मतदाताओं के डाटा डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया था।
डाटा डिजिटाइजेशन और गणना प्रपत्रों की फीडिंग में तिलोई तहसील सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर मुसाफिर खाना और तीसरे नंबर पर गौरीगंज है। अमेठी शुरू से ही चौथे स्थान पर बनी हुई है।
रविवार को दोपहर दो बजे तक जनपद में गणना प्रपत्रों की फीडिंग की प्रगति -एक नजर
अमेठी -199088
गौरीगंज -206685
जगदीशपुर -237564
तिलोई -224172
————–
कुल मतदाता -जिनके गणना प्रपत्र फीड किए जा चुके हैं -867509

