खैरथल

भजनलाल सरकार के दो साल खैरथल-तिजारा नया जिला बेहाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल नया जिला तो बन गया लेकिन सरकारी कार्यालयों का नहीं कोई ठिकाना नही है खैरथल में रोड़वेज डिपो,कार्यशाला, परिवहन विभाग का कार्यालय,श्रम विभाग, रोजगार कार्यालय सहित कई विभागों के कार्यालय भजनलाल सरकार दो साल पूरे होने तक भी नही खोल पाई है
भजनलाल सरकार ने नए जिलों की घोषणा तो कर दी, लेकिन कार्यालय और संसाधनों की कमी के चलते आमजन की समस्याएं जस की तस बनी हुई है। जिले में जिला कलेक्टर का कार्यालय कृषि उपज मंडी के बनाये किसान बाजार मे एस पी कार्यालय किराए के भवनों में चल रहे हैं, कुछ कार्यालय समाज की धर्मशाला मे किराये पर चल रहे है
कई कार्यालय तो पुराने जिले से ही संचालित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में आम जन को अपनी समस्याओं को दूर करवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खैरथल -नगरपरिषद क्षेत्र में सैकड़ो सीधा सरकारी जमीन है फिर भी दो साल में भी सरकार सरकारी कार्यालयों के लिए जमीन का आवंटन नही करा पाई
विकास की बात तो दूर जिले का नाम भृतहरी नगर करने और मुख्यालय बदलने की सरकार और क्षेत्र के नमुइंदो के बयान से लोग विकास की बात भूल कर सवा सौ दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे है पर सरकार की ओर से कोई बयान नही आया है
नये जिले खैरथल का विकास कब और कैसे होगा?कब यहां जिला सचिवालय बनेगा कब सभी विभागो के कार्यालय यहां स्थापित होगें जिला हैडक्वाटर का मास्टर प्लान क्या है सब जनता के सवाल आपसी बातचीत मे सुने जा सकते है जवाब कहीं दूर दूर नजर नही आता ना सरकार की ओर से ना ही जनता के जनप्रतिनिधियों से
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button