बीजीआर माइनिंग के चिकित्सा शिविर में 184 ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार
184 villagers treated free of cost at BGR Mining's medical camp

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले अमड़ापाड़ा में अवस्थित पचहवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस क्षेत्र में बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड द्वारा 1 दिसंबर 2025 को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 184 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। फसल कटाई के व्यस्त समय के बावजूद भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति से यह पहल बेहद सफल रही। शिविर में तीन अनुभवी चिकित्सकों ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की। इसके साथ ही रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण और ईसीजी जैसी आवश्यक डायग्नोस्टिक सुविधाएँ भी मौके पर उपलब्ध कराई गईं। इन सेवाओं से ग्रामीणों को बाहरी स्वास्थ्य केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिली। ग्रामीणों ने बताया कि जांच के लिए दूर जाना कई बार कठिन हो जाता है, ऐसे में गांव के पास ही सभी सुविधाएं मिलना उनके लिए बड़ी सुविधा है। उपस्थित बुजुर्गों ने डॉक्टरों द्वारा दिए गये व्यक्तिगत ध्यान और CSR टीम की सक्रियता की प्रशंसा की। कम्पानी द्वारा सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां, तथा स्वास्थ्य लाभ के लिए बन-ब्रेड और दो केले प्रदान किए गए, जिससे पोषण का भी विशेष ध्यान रखा गया। बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के महाप्रबंधक (सीएसआर एवं पीआर) श्री संजय बेसरा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि निवारक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना भी है। डॉक्टरों ने मौसमी बीमारियों, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर सलाह दी। स्थानीय ग्रामीणों ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड लगातार ऐसी जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समुदाय के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। कंपनी ने आगामी महीनों में और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की भी योजना व्यक्त की है। यह पहल कंपनी की जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में भूमिका को और मजबूत करती है तथा समुदाय के समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



