युवा नेत्री उपासना मरांडी के पहल से बलियापतरा के बुरू टोला में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर
A 25 KVA transformer was installed in Buru Tola of Baliapatra on the initiative of youth leader Upasana Marandi.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत अर्जुनदहा के ग्राम बलियापतरा के बुरू टोला में 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह कार्य झामुमो की केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के अथक प्रयासों का परिणाम है। लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को अंधेरे और बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था।
*ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को समझते हुए उपासना मरांडी ने तत्परता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों से संपर्क साधा और नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। उनके प्रयासों से अब गांव में फिर से रोशनी लौट आई है। नए ट्रांसफार्मर के लगने से ग्रामीणों में हर्ष और संतोष का माहौल है। सभी ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देती हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहती हैं। ग्रामीणों ने इस कार्य को जनसेवा की मिसाल बताते हुए कहा कि महेशपुर क्षेत्र को उपासना मरांडी जैसी जनसेवक की आवश्यकता है, जो आम जनता की पीड़ा को समझकर उसके समाधान में जुट जाएं। यह पहल न केवल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जनता के विश्वास और भरोसे को भी और मजबूत बनाती है।



