पाकुड़

लिट्टीपाड़ा–हिरणपुर मुख्य सड़क पर गिरा विशाल पेड़, घंटों बाधित रहा आवागमन

A huge tree fell on the Littipara-Hiranpur main road, disrupting traffic for hours.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सोमवार दोपहर को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा–हिरणपुर मुख्य सड़क पर नवाडीह के पास अचानक सड़क के बीचों-बीच एक विशाल शीशम का पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लगभग ढाई घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे सड़क किनारे खड़ा वर्षों पुराना शीशम का पेड़ अचानक जड़ सहित सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और JCB मशीन की मदद से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कराया। करीब 2:30 बजे तक पेड़ को पूरी तरह हटाकर सड़क को पुनः चालू कराया गया, जिसके बाद वाहनों की कतार धीरे-धीरे सामान्य हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button